Headlines

पंचकूला CIA ने 2 बाइक चोर पकड़े:दो बाइक भी बरामद, नंबर प्लेट हटवा रखी थी; दोनों पर पहले से 4 केस दर्ज




पंचकूला में वाहन चोरी के मामलों की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास दो युवकों को दो बाइकों के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार दोनों बाइकों पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने की बात कही। मामले में चंडीमंदिर थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को क्राइम ब्रांच-2 की टीम गश्त पर थी। सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड के पास दो युवक अलग-अलग बाइकों के साथ खड़े मिले। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देखकर दोनों युवक बाइक लेकर वहां से जाने लगे। टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में दोनों को बाइकों समेत पकड़ लिया। जांच के दौरान दोनों बाइक पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं मिली। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों बाइक अलग-अलग जगह से हुई थीं चोरी पुलिस के मुताबिक आरोपी सचिन कुमार उर्फ कांटा ने बताया कि उसने काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक करीब एक महीने पहले ढकोली फाटक के पास गुरुद्वारे के पीछे पार्क के नजदीक से चोरी की थी। दूसरे आरोपी मोनू कुमार उर्फ लेफ्टी ने पूछताछ में बताया कि उसने काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक करीब 20 दिन पहले ढकोली स्थित ताज होटल के पास पुल के नीचे से चोरी की थी। दोनों ने बताया कि चोरी के बाद बाइक की दोनों नंबर प्लेट तोड़ दी थीं। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार मोनू कुमार उर्फ लेफ्टी के खिलाफ पहले नशा तस्करी का एक केस दर्ज है। वहीं सचिन कुमार उर्फ कांटा के खिलाफ चोरी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने नागरिकों से वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने और वाहन के कागजात व नंबर प्लेट से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की है। संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की जानकारी पुलिस को देने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *