Headlines

पंचकूला में नवरात्र पर मंदिर आएंगें आज CM सैनी:पंचकूला में 850 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहनों की एंट्री बैन; पहली बार बनी 'टूरिस्ट पुलिस पोस्ट'




शारदीय नवरात्र (11 से 20 अक्टूबर) के पावन अवसर पर माता मनसा देवी और काली माता मंदिर कालका में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर करीब 850 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि 3 एसीपी स्तर के अधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के साथ शालीनता और नम्रता से पेश आएं और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मुहैया कराएं। मंदिर परिसर की मुख्य सुरक्षा कमान एसीपी राकेश कुमार को सौंपी गई है।
सुरक्षा के 5 बड़े इंतजाम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *