![]()
पंचकूला में एक मकान में करीब 10 महीने पहले हुई लाखों रुपए की चोरी का पंचकूला पुलिस ने खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 35 लाख रुपए की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की है। बरामदगी में करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन तथा 15 लाख रुपए कैश शामिल हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विरेन्द्र कुमार के खिलाफ पहले से 13 चोरी के मामले, जबकि सुशील कुमार उर्फ निप्पल के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आदतन अपराधी हैं और कई चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। परिवार रिश्तेदारी में गया था, वापस आने पर पता चला पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-8 निवासी परिवार रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वापस लौटने पर मकान के पीछे का गेट खुला मिला। घर के कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे तथा सोने-चांदी के जेवर, कीमती सामान और कैश गायब थी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-7 थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दूसरे केस की पूछताछ में खुला राज जांच के दौरान थाना सेक्टर-5 में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुशील उर्फ निप्पल और विरेन्द्र कुमार से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने सेक्टर-8 की चोरी भी कबूल कर ली। इसके बाद यह मामला क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सौंपा गया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों को इस केस में गिरफ्तार कर लिया गया। 35 लाख रुपए की हुई बरामदगी डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर करीब 35 लाख रुपए की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की गई। इसमें सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन और 15 लाख रुपए नकद शामिल हैं।
Source link
पंचकूला में लाखों की चोरी में 2 आरोपी गिरफ्तार:35 लाख की ज्वेलरी और 15 लाख कैश बरामद; पहले से 13 केस दर्ज
