Headlines

NEET-UG Success Story | Una Student Samiksha Cracks Exam


समीक्षा का मुंह मीठा करवाते परिजन।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानाकलां की छात्रा समीक्षा ने NEET-UG परीक्षा में 720 में से 577 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग में 449वां रैंक और ऑल इंडिया रैंक 19,653 रैंक हासिल की है। समीक्षा के पिता के निधन के

.

मां सोना देवी स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी बेटियों की शिक्षा सुनिश्चित की। समीक्षा ने सीमित संसाधनों के बीच ऑनलाइन माध्यम से NEET-UG की तैयारी की। उनका लक्ष्य एक सफल डॉक्टर बनकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।

छात्रा समीक्षा।

छात्रा समीक्षा।

उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल

समीक्षा की इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानाकलां के प्रिंसिपल संजीव पराशर ने समीक्षा और उनकी माता सोना देवी को बधाई दी। उन्होंने समीक्षा का मुंह मीठा कराया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *