![]()
पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित ABA क्लब में 27 सितंबर की आधी रात को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा जबरन घुसकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। क्लब ऑनर का आरोप है कि शराब के नशे में धुत क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजीत ने स्टाफ के साथ बदतमीजी की और शैफ के साथ मारपीट की। इसके बाद टीम ने क्लब में डांस कर रही लड़कियों के वीडियो बनाए। विरोध करने पर करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।
CCTV फुटेज में हथियारबंद दिखे पुलिसकर्मी
क्लब मालिक ने पुलिस को सबूत के तौर पर घटना के सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। फुटेज में इंस्पेक्टर अजीत पहले अकेले क्लब के बाहर खड़े दिखते हैं। इसके बाद वे फोन कर अपनी टीम को बुलाते हैं। वीडियो में 5 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में और हथियारों के साथ क्लब के अंदर घुसते नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक पुलिसकर्मी नंगे पैर ही क्लब में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। अंदर घुसते ही टीम के सदस्यों ने लड़कियों और ग्राहकों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अब जानिए, क्या है पूरा मामला… शिकायत पर चल रही है जांच : SHO
पंचकूला सेक्टर-5 थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि क्लब ऑनर ने शिकायत देकर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पंचकूला ABA क्लब में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर का हंगामा:आरोप-नशे में धुत होकर स्टाफ से मारपीट, हथियारों के साथ आए, लड़कियों का VIDEO बनाया
