Headlines

पंचायत चुनाव के लिए कलेक्टर-एसडीएम निकालेंगे लॉटरी:प्रधान, सरपंच, वार्डो की अगले महीने आएगी; पंचायती राज विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन ​




प्रदेश में सितंबर से नवंबर के बीच होने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी करके प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स, एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में मौजूदा ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों और जिला परिषद के वार्डो की लॉटरी निकालने के अधिकारी दिए। प्रदेश में 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियों और 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में नवंबर तक चुनाव करवाए जाने प्रस्तावित हैं। इसके लिए सरकार और निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। 5 अगस्त तक आएगी ओबीसी आयोग की रिपोर्ट ओबीसी आयोग की रिपोर्ट 5 अगस्त तक आने के बाद सरकार के स्तर पर इन सभी पंचायती राज संस्थाओं में सरपंच, उपसरपंच, प्रधान के अलावा वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इन लॉटरी जिला मुख्यालय पर कलेक्टर और उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी (SDO) या SDM के स्तर पर निकाली जाएगी। ​संभावना है कि जिला परिषद वार्ड और प्रधान के आरक्षण की लॉटरी जिला मुख्यालय स्तर पर कलेक्टर की निगरानी में निकाली जाएगी। वहीं पंचायत समिति के वार्डों, ग्राम पंचायत के वार्डों, सरपंच और उपसरपंच के आरक्षण की लॉटरी उपखंड स्तर पर एसडीओ या एसडीएम के स्तर पर निकाली जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *