Headlines

पंजाब- ईंटों से सिर कुचलकर दोस्त की हत्या:बठिंडा में ताबड़तोड़ वार, ₹1200 को लेकर झगड़े, श्मशान घाट में खून से लथपथ शव मिला था




बठिंडा में दोस्त के सिर-शरीर पर ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने श्मशान घाट के पास 20 वर्षीय युवक पर ईंट से पांच वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद शव वहीं पड़ा मिला। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने दोस्त को 1200 रुपए दिए थे। लेकिन बार-बार मांगने पर भी वो वापस नहीं कर रहा था। इसी को लेकर गुरुवार को दोनों शमशान घाट पर मिले थे। यहां दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी युवक ने ताबड़तोड़ ईंट से हमला कर दिया। आरोपी ने इसके बाद खून से लथपथ शव को श्मशान घाट में ही कोने में रख दिया। ऊपर से मुंह को कपड़े से ढक दिया। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिवार ने शुरुआत में ही आरोपी दोस्त पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सारा सच बता दिया। अब जानिए पूरा मामला क्या है… श्मशान घाट में मिला युवक का शव बठिंडा के जस्सी पो वाली गांव में 1200 रुपए के लेन-देन के विवाद में एक युवक की कथित तौर पर उसके दोस्त ने ईंटों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में किसी अन्य की भूमिका की भी जांच कर रही है। मां के बयान से दोस्त तक पहुंची पुलिस डीएसपी (ग्रामीण) हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि पुलिस को गांव के श्मशान घाट में एक अज्ञात युवक का लहूलुहान शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद मृतक की पहचान महकदीप सिंह (20) के रूप में हुई। महकदीप की मां ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से घर से लापता था और आखिरी बार अपने दोस्तों के साथ गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके करीबी दोस्त अमित (18) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अमित यूपी का रहने वाला है फिलहाल गांव गहरी देवी में रहता है। दोनों भट्ठों पर काम करते हैं। 1200 रुपए को लेकर चल रहा था विवाद पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी अमित ने बताया कि महकदीप से उसके 1200 रुपए लेने थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दोनों श्मशान घाट में बैठे थे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और आरोपी ने वहां पड़ी ईंट से महकदीप के सिर और शरीर पर पांच वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी गिरफ्तार, दूसरे एंगल से भी जांच डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट और दूसरे सबूत कब्जे में ले लिए गए हैं। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात के समय वहां कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। ————— यह भी पढ़ें-लुधियाना में अंडर गारमेंट्स में छिपाकर नशे की डिलीवरी:VIDEO में तीन युवतियां दिखीं, एक ने कपड़ों से निकाली पुड़िया, युवक को थमाई लुधियाना में नशा तस्करी का कथित नया तरीका सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाल टी-शर्ट पहनी एक युवती कथित तौर पर अपने गारमेंट्स में छिपाकर लाई गई नशे की पुड़िया एक युवक को देती दिखाई दे रही है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *