![]()
मानसा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरप्रीत सिंह विक्की को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें पुर्तगाल के एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से दी गई है। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात बंबीहा गैंग का सदस्य बताया। उसने कांग्रेस नेता को धमकी दी कि वह सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह के खिलाफ बयानबाजी तुरंत बंद दें। यदि ऐसा नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। परिवार में कोई नहीं बचेगा। धमकी मिलने के बाद कांग्रेस नेता ने कोटधर्मू पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मानसा सदर थाना पुलिस ने गुरप्रीत सिंह विक्की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस अंतरराष्ट्रीय नंबर और कॉल की लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी है। दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान गुरप्रीत सिंह विक्की ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी। पढ़िए, कांग्रेस नेता और कॉल करने वाले के बीच क्या बात हो रही… कांग्रेस नेता: किस सिद्धू के बारे में?
कॉलर: बड़ी बयानबाजी करता है तू सिद्धू मूसेवाला के बारे में। यह तो सिर्फ ट्रेलर है। कांग्रेस नेता: यार, कमाल कर दिया। मैंने उसके बारे में क्या कह दिया?
कॉलर: तू उसके पिता के बारे में बयानबाजी करता है। कांग्रेस नेता: भाई, जहां से हम टिकट मांगते हैं, वहां से वह भी मांग रहा है। पहले सिद्धू ने चुनाव लड़ लिया, फिर पार्टी के खिलाफ बोल रहा है और अब पार्टी से टिकट मांग रहा है।
कॉलर: मरे हुए आदमी के बारे में तू बड़ी बयानबाजी करता है। कांग्रेस नेता: यार, मैंने उसके बारे में क्या कहा? मैंने तो उसके पिता से बात की है। उसके बारे में तो कुछ भी नहीं कहा। वह मेरा दोस्त था, मेरे साथ उसका लिहाज था।
कॉलर: नहीं, फिर तू उसके बारे में बयानबाजी करता है, अच्छा लगता है? कांग्रेस नेता: मैंने उसके पिता के बारे में बात की है। सिद्धू के बारे में कोई बात नहीं की।
कॉलर: फिर बाप भी उसी का है। कांग्रेस नेता: नहीं, पिता फिर क्या-क्या कर रहे हैं? कभी पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, कभी किसी और के खिलाफ।
कॉलर: और जो बयान तू देता है? कांग्रेस नेता: मैंने कौन से बयान दिए?
कॉलर: मेरी बात सुन। एक तो तेरे सिर में गोलियां मरवाऊंगा। तेरे पीछे कटे-बछे (पालतू पशु) भी नहीं छोड़ने, घर के अंदर तक। कांग्रेस नेता: आप बोल कौन रहे हैं?
कॉलर: मैं सिकंदर बोल रहा हूं, बंबीहा ग्रुप वाला। कांग्रेस नेता: जी, नहीं-नहीं, आपको इन लोगों ने…
कॉलर: तेरे सिर में गोलियां न मरवा दीं तो कहना। कांग्रेस नेता: आपको सिद्धू के पिता ने कहा है?
कॉलर: मुझे जिसने भी कहा हो, लेकिन तू सिद्धू के बारे में बहुत बयानबाजी करता है। मैंने सब देख लिया है। ठीक है, सिद्धू हमारा भाई था। तू अपना हिसाब लगा लेना, देख लेना। कांग्रेस नेता: भाई, मेरी बात सुनो। मैंने जो बयानबाजी की है, उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, मैंने उसका जवाब दिया है। राजा वड़िंग पर आरोप लगाए हैं।
कॉलर: न हम राजा वड़िंग को जानते हैं और न तुझे जानते हैं। कांग्रेस नेता: सिद्धू हमारा भाई था। सिद्धू तो हमारा भी दोस्त था।
कॉलर: फिर उसके बारे में बयानबाजी करता है, अच्छा लगता है? कांग्रेस नेता: भाई, मैंने सिद्धू के खिलाफ थोड़ी कुछ कहा है। मैंने तो उसके पिता को जवाब दिया है। पिता ने आरोप लगाए हैं।
कॉलर: आज के बाद तू उसके खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं करेगा। अगर बयानबाजी की तो तेरे सिर में गोलियां मरवाऊंगा। और तुझे ट्रेलर दिखा दूंगा, अगर चाहिए तो। कांग्रेस नेता: वह ट्रेलर तो भाई, हम कोई गुंडे या बदमाश तो हैं नहीं। हमने तो जो बात सच थी, वही कही है। आपको अच्छी नहीं लगी या उसके पिता को अच्छी नहीं लगी, तो हम क्या कर सकते हैं?
कॉलर: आज के बाद अपने इंटरव्यू और बयानबाजी बंद कर दे। आज के बाद अगर तेरी कोई बयानबाजी सामने आई, तो अपना हिसाब लगा लेना। कांग्रेस नेता: कोई बात नहीं भाई, कोई बात नहीं।
कॉलर: अपना हिसाब लगा लेना। इसे लिख ले। रिकॉर्डिंग लगा लेना और तेरे सिर में गोलियां मैं मरवाऊंगा। मेरे बारे में पता कर लेना कि मैं कौन हूं। किसी वहम में मत रह जाना।
कांग्रेस नेता: कोई बात नहीं भाई, कोई बात नहीं। सुनिए, कांग्रेस नेता और कॉल करने वाले की रिकॉर्डिंग कांग्रेस नेता ने पुलिस को यह जानकारी दी राजा वड़िंग के करीबी हैं गुरप्रीत गुरप्रीत सिंह विक्की कांग्रेस के पुराने और सक्रिय नेता हैं। उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बेहद करीबी माना जाता है। वह आगामी विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बंबीहा गैंग के बारे में जानिए पंजाब में मोगा के बंबीहा गांव में जन्मा दविंदर सिंह सिद्धू अपराध की दुनिया में दविंदर बंबीहा के नाम से मशहूर हुआ। वह 21 साल की उम्र में ही अपराधी बन गया था। हालांकि, 2016 में ही पंजाब पुलिस ने बठिंडा में उसका एनकाउंटर कर दिया।
Source link
पंजाब कांग्रेस नेता को पुर्तगाली नंबर से धमकी:कहा- मैं बंबीहा गैंग से, मूसेवाला के खिलाफ बयानबाजी बंद कर दे, नहीं तो सिर में गोलियां मारूंगा
