Headlines

Jalandhar Robbery Case | CCTV Footage Shows Armed Looters In Rauwali


घर की दीवार फांदकर अंदर जाते लुटेरे।

जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को बंधक बना लिया। महिला के मुताबिक, जिस समय लूट हुई वो घर में अकेली थी। 7 लुटेरों ने आते ही उसके हाथ-मुंह पर पट्टी बांध दी। इसके बाद अलमारी के लॉक तोड़कर 22 तोले सोने के गहने और 5 लाख रुपए कैश लूट

.

वारदात के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना CCTV कैमरों में भी कैद हुई है, जिसमें कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर कोठी की दीवार फांदते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद पहुंची जालंधर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों को तलाश शुरू की।

दीवार फांदकर कोठी में घुसते लुटेरों की PHOTOS…

पहले कोठी के बाहर रेकी करते दिखे लुटेरे।

पहले कोठी के बाहर रेकी करते दिखे लुटेरे।

रेकी करने के बाद लुटेरे कोठी की दीवार पर चढ़ते हैं और फिर अंदर घुस जाते हैं।

रेकी करने के बाद लुटेरे कोठी की दीवार पर चढ़ते हैं और फिर अंदर घुस जाते हैं।

सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…

  • पहली कोठी में मचा शोर तो दूसरे घर को बनाया निशानाः वारदात जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राऊवाली की एक कोठी में हुई। करीब एक घंटे पहले इसी इलाके की एक दूसरी कोठी को लुटेरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। वे घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वहां रहने वाले प्रवासियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी।
  • पुलिस के पहुंचने से पहले दूसरे घर में घुसेः पहली कोशिश नाकाम होने के बाद लुटेरे पास की दूसरी कोठी में पहुंचे। यहां उन्होंने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। घर में अकेली बुजुर्ग महिला रमिंदर कौर (70) मौजूद थी। उनको बंधक बनाने के बाद आरोपी कमरों की तलाशी लेने लगे। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे गहने व नकदी निकाल ली। महिला के अनुसार, लुटेरे करीब 22 तोले सोने के गहने, 5 लाख रुपए कैश ले गए।
  • सामान बिखेरकर हर जगह खंगालीः लूट के दौरान आरोपियों ने घर में सामान बिखेर दिया। लुटेरों ने अलमारी के अलावा कमरों में भी पैसे और कीमती सामान की तलाश की। वारदात पूरी करने के बाद आरोपी महिला की पट्टी खोलकर मौके से निकल गए। महिला ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
  • CCTV में दीवार फांदते दिखे लुटेरेः घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में लाठी-डंडे लिए कुछ लोग कोठी की ओर आते और दीवार फांदकर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। शोर होने के बाद कुछ लोगों के वहां से भागने की तस्वीरें भी कैद हुई हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने का रास्ता पता चल सके।
पुलिस जब घर में पहुंची तो घर का सामान बिखरा मिला। इनसेट में पीड़ित महिला का फाइल फोटो।

पुलिस जब घर में पहुंची तो घर का सामान बिखरा मिला। इनसेट में पीड़ित महिला का फाइल फोटो।

पुलिस बोली- सीसीटीवी वीडियो से पहचान कर रहे

सूचना मिलने के बाद थाना मकसूदा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पहली कोठी में घुसने की कोशिश और दूसरी कोठी में हुई लूट के बीच संबंध की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *