Headlines

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर सील:भारी संख्या में जमा हुए किसान; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया




अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है। यहां भारी संख्या में किसान इकट्‌ठे हुए हैं। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर बंद कर दिया है। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेड्स लगाने के साथ जेसीबी मशीनें भी तैनात की गई हैं, ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। अंबाला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। दिल्ली से अंबाला होते हुए पंजाब जाने वाले वाहन अंबाला छावनी, लालड़ू, डेरा बस्सी और जीरकपुर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। वहीं पंजाब से अंबाला होकर दिल्ली जाने वाले वाहन राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी, जीरकपुर या अंबाला छावनी के वैकल्पिक रास्तों से यात्रा कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की है। अंबाला पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *