Headlines

पंजाब के 12 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति मेडल:11 अफसरों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक; उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिलेंगे पुरस्कार




स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है, जबकि 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में IGP बाबू लाल मीणा, IGP एस. भूपति, DSP सुभाष चंद, DSP जसवीर सिंह, DSP करनैल सिंह, DSP संजीव कुमार, ACP गगनदीप सिंह, ASI निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर रामपाल सिंह और IGP नवनीत सिंह विर्क शामिल हैं। ये पदक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, सराहनीय और लंबी सेवा के लिए दिए जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *