Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम ड्राई:दिन के समय गर्मी बढ़ेगी, मानसून की विदाई जारी, बिजली की मांग 10 हजार मेगावाट पार




पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम अब लगातार ड्राई बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से वातावरण में नमी कम हो रही है और बारिश के आसार भी कम बने हुए हैं। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह अभी सामान्य के करीब बना हुआ है। शुक्रवार को बठिंडा 35.1 डिग्री के साथ पंजाब में सबसे गर्म रहा। अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ से मानसून की वापसी की रेखा अब गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। IMD के मुताबिक यह रेखा आगे उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी का संकेत दे रही है। इसके चलते पंजाब में बारिश की गतिविधियां काफी कम हो गई हैं। मौसम साफ रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले दो दिनों में पंजाब के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। इससे दिन में गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय मौसम में हल्की ठंडक बढ़ने लगी है। अभी 7 अक्टूबर तक कोई चेतावनी नहीं मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर के अपडेट में पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 3 से 9 अक्टूबर तक कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। इसलिए फिलहाल मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। आगे के दिनों में किसी मौसम प्रणाली के असर से 7-8 अक्टूबर के आसपास बारिश की संभावना बन सकती है, लेकिन इसे अभी पक्की बारिश का पूर्वानुमान नहीं माना जा सकता। बिजली की मांग 10 हजार मेगावाट के पार पंजाब में शनिवार सुबह बिजली की मांग 10,064 मेगावाट दर्ज हुई। राज्य का अपना बिजली उत्पादन 5,416 मेगावाट रहा, जबकि केंद्रीय पूल और अन्य स्रोतों से 4,651 मेगावाट बिजली ली गई। निर्धारित शेड्यूल 4,776 मेगावाट के मुकाबले 125 मेगावाट कम बिजली ली गई। मौसम में बदलाव और तापमान सामान्य के करीब रहने से बिजली की मांग फिलहाल 10 हजार मेगावाट के आसपास बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *