Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक बारिश का अलर्ट:आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात होगी, तेज हवाएं चलेंगी; बठिंडा सबसे गर्म




चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर भी चेतावनी जारी की है। हालांकि, 6 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ में ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। शहर में अधिकतम आर्द्रता 79 प्रतिशत और न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मानसून अभी भी सामान्य से कमजोर एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 337.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 21.3 प्रतिशत कम है। हालांकि, आगामी दिनों में होने वाली बारिश से इस कमी में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। वहीं, पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लुधियाना में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोगों के लिए एडवाइजरी मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। विभाग ने चेतावनी दी है कि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *