Headlines

4 नए रूट पर वंदे भारत मांगी:रांची से अयोध्या, जयपुर, भोपाल, हरिद्वार के लिए नई ट्रेन का प्रस्ताव




डीआरयूसीसी बैठक में वंदे भारत का ठहराव समय बढ़ाने की मांग रांची रेल मंडल की मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की शुक्रवार को चौथी बैठक हुई। बैठक में यात्री सुविधाओं, नई रेल सेवाओं और रेल नेटवर्क विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता डीआरएम करुणा निधि सिंह ने की। बैठक में रांची रेल मंडल की ओर से वर्ष 2026 में शुरू की गई 5 नई ट्रेनों की जानकारी दी गई। रेलवे ने बताया कि अक्टूबर 2025 से जून 2026 के बीच यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 131 जोड़ी स्पेशल और 16 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। बैठक में समिति सदस्यों ने रांची से देश के प्रमुख शहरों के लिए नई नियमित ट्रेनें शुरू करने की मांग रखी। इनमें ऋषिकेश, रायपुर, भोपाल, अयोध्या, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, हरिद्वार, देहरादून के लिए ट्रेन सेवा प्रमुख रही। इसके अलावा रांची से पुरी, रायपुर, भुवनेश्वर और लखनऊ (अयोध्या होकर) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का सुझाव दिया गया। रेलखंडों के विकास के लिए मूरी-चांडिल, मूरी-बरकाकाना और रांची-टोरी रेलखंड के दोहरीकरण की मांग उठी। डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी ने मांग की कि रांची स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (20888) के ठहराव का समय बढ़ाया जाए। रांची रेल मंडल की ओर से इस वर्ष 5 नई ट्रेनें शुरू हुईं
आनंद विहार टर्मिनल-पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति एक्स.
पोत्तनूर-धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस
भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
हटिया-दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस ये प्रस्ताव मुख्यालय भेजे गए :
हटिया-इटवारी ट्रेन का विस्तार, हटिया-पुणे एक्सप्रेस को रोजाना करना व रांची-नई दिल्ली राजधानी के फेरे बढ़ाना,
रांची-कामाख्या एक्सप्रेस को हफ्ते में 3 दिन से बढ़ाकर 4 दिन करना 8 नई टिकट मशीनें लगेंगी
रांची स्टेशन पर जल्द 8 नए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगेंगे। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, रैंप, हेल्प बूथ, बैटरी कार और वेटिंग रूम की सुविधा उपलब्ध है। डीआरयूसीसी सदस्य विनोद कुमार अग्रवाल ने रांची-आनंद विहार एक्सप्रेस का जयपुर तक विस्तार करने, हटिया-बेंगलुरु स्पेशल में पेंट्रीकार जोड़ने, लोहरदगा मेमू को कोटशिला तक चलाने, झालदा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, ट्रेनों की समयपालन और रांची-गुमला-जशपुर-बिलासपुर-रायपुर नई रेल लाइन पर पहल की मांग रखी। छोटानागपुर पैसेंजर्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधि संदीप नागपाल ने रेल कनेक्टिविटी से जुड़े 33 मुद्दे उठाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *