Headlines

पंजाब पुलिस के अधिकारी की बेटी 14वीं मंजिल से कूदी:जालंधर हाइट्स में किया सुसाइड; जांच अधिकारी बोले- कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी




जालंधर स्थित जालंधर हाइट्स-2 के D-ब्लॉक की 14 मंजिला इमारत की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगाकर 24 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवती ने ऐसा क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। युवती की पहचान जैसमीन (24) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैसमीन IPS अधिकारी कर्मवीर सिंह चहल की बेटी थी। पुलिस के अनुसार, जैसमीन ने पॉलिटिक्स में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की थी। कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस परिजन के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। दोपहर को अचानक कूदी युवती जालंधर के पॉश इलाके स्थित जालंधर हाइट्स-2 सोसाइटी में दोपहर को अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। D-ब्लॉक की छत से अचानक युवती नीचे आ गिरी। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ऊंचाई से गिरने के कारण युवती को गंभीर चोटें आई थीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। थाना सदर की पुलिस ने मौके का मुआयना किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही मौके पर परिजन के भी बयान लिए। पुलिस बोली- मामले की जांच की जा रही थाना सदर के सब-इंस्पेक्टर बलकरण ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। युवती की मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। युवती जैसमीन अपनी मां के साथ रही थी। घटना के संबंध में जैसमीन के पिता को सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके द्वारा दिए गए तथ्यों के आधार पर जो भी उचित कानूनी कार्रवाई बनती होगी, वह अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस सोसाइटी के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना के समय की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। पूर्व DGP से सम्मानित हो चुकी थी जैसमीन आसपास के लोगों ने बताया है कि जैसमीन पढ़ाई में काफी होशियार थी। उसने 10वीं की परीक्षा ICSE बोर्ड से पास की थी। इस परीक्षा में उसने पूरे भारत में दूसरी रैंक हासिल की थी। इसके बाद साल 2018 में पंजाब के तत्कालीन DGP सुरेश अरोड़ा ने उसे सम्मानित किया था। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… छुट्टी न मिलने पर मुलाजिम ने सुसाइड किया:तरनतारन में मरने से पहले VIDEO बनाया, कहा- सुपरिंटेंडेंट ने 5 हजार रिश्वत ली तरनतारन में सरकारी कॉलेज के एक कर्मचारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट को बताया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *