![]()
अमृतसर में स्कूटी की टक्कर से घायल हुए पंजाब पुलिस के ASI पवन कुमार शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले 12 दिनों से उनका इलाज चल रहा है। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है और वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। पवन कुमार शर्मा अमृतसर के रहने वाले है। वह लॉरेंस रोड पर ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त की दोपहर करीब 1:45 बजे वह सेलिब्रेशन रोड के पास अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी को हाथ के इशारे से रोकने की कोशिश की। स्कूटी सवार नहीं रुका तो ASI पवन कुमार सड़क के बीच तक पहुंच गए। तभी पीछे से दूसरी स्कूटी पर दो युवक आए। वे अचानक सामने आए ASI को देख नहीं पाए और स्कूटी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों स्कूटी सवार युवक भी सड़क पर गिर गए। ASI पवन कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े रहे। CCTV में क्या दिख रहा… पुलिस ने कहा था- आरोपियों को ट्रेस कर रहे हैं थाना सिविल लाइन के SHO मोहित कुमार ने हादसे के बाद बताया था कि पुलिस आरोपी स्कूटी सवारों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शुरुआती सूचना में पुलिस को ASI के कार से टकराने की जानकारी मिली थी, लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि हादसा एक्टिवा से हुआ था।
Source link
पंजाब पुलिस के ASI की हालत सीरियस:एक्टिवा की टक्कर से हुए थे घायल, सिर में लगी चोट; 12 दिनों से चल रहा इलाज
