![]()
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य में व्यापक स्तर पर चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक पड़ाव को समर्पित करते हुए हरियाणा में 17 सितंबर (प्रधानमंत्री के जन्मदिन) से 17 अक्टूबर तक एक महीने का विशेष सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादायी अध्याय बताते हुए कहा कि यह 25 साल की यात्रा भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत की गिनती ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में होती थी, लेकिन आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। हरियाणा को मिले 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक
सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि रहा है और उनका राज्य से विशेष लगाव है। बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान 18 बार हरियाणा आ चुके हैं। हाइड्रोजन रेल से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘लाडली सखी’ जैसी योजनाओं से प्रदेश का हर नागरिक लाभान्वित हुआ है। अब जानिए, अभियान के मुख्य कार्यक्रम…
Source link
सीएम नायब सैनी की घोषणा:17 सितंबर से हरियाणा में शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान; 7 अक्टूबर तक चलेंगे सेवा और विकास के कार्यक्रम
