Headlines

पंजाब मुलाजिम यूनियन की आज लुधियाना में बड़ी बैठक:बचत भवन में जुटेंगे प्रदेश भर के कर्मचारी; CM से मीटिंग रद्द होने के बाद आज लेंगे बड़ा फैसला




पंजाब के मुख्यमंत्री और मुलाजिम यूनियन के बीच बहुचर्चित मीटिंग रद्द होने के बाद अब कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। आज (रविवार) लुधियाना के बचत भवन में पंजाब भर के मुलाजिम इकट्ठा हो रहे हैं। इसी अहम बैठक में सरकार के खिलाफ अगली रणनीति और कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। लुधियाना में आज क्या होगा? बचत भवन में जुटेंगे कर्मचारी: रविवार को लुधियाना के बचत भवन में पूरे पंजाब से मुलाजिम यूनियन के नेता और सदस्य पहुंच रहे हैं। पिछली मीटिंग में हुए अपमान और वीडियोग्राफी विवाद के बाद,आज सर्वसम्मति से तय किया जाएगा कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को कैसे तेज करना है। आखिर पिछली मीटिंग में हुआ क्या था? इससे पहले मुख्यमंत्री के साथ कर्मचारियों की जो मीटिंग तय की गई थी, वह एक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद रद्द हो गई थी। 16 नेता पहुंचे, चाय पी लेकिन CM नहीं आए: मुलाजिम यूनियन के 16 बड़े नेता मुख्यमंत्री से वार्ता करने पहुंचे थे। उन्हें बकायदा कमरे में बैठाया गया और चाय भी परोसी गई, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी अंत तक खाली ही रही। एक VIDEO की शर्त पर बिगड़ा मामला: सूत्रों के मुताबिक यह पूरी मीटिंग सिर्फ एक शर्त के कारण कैंसिल हो गई। यूनियन या सरकार की तरफ से मीटिंग की वीडियोग्राफी (VIDEO) करने को लेकर पेंच फंस गया था। इसी शर्त पर बात इतनी बिगड़ी कि बिना चर्चा के ही नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा। आगे क्या? मीटिंग कैंसिल होने के बाद कर्मचारियों में भारी रोष है। मुलाजिमों का मानना है कि उन्हें बुलाकर उनकी अनदेखी की गई है। अब सभी की निगाहें लुधियाना के बचत भवन में चल रही आज की बैठक पर टिकी हैं कि मुलाजिम यूनियन पंजाब सरकार के खिलाफ क्या कड़ा कदम उठाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *