Headlines

रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी:रात गश्त पर गया था आरक्षक, ताला तोड़कर नकदी-जेवर ले गए चोर




राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी का मामला सामने आया है। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में चोरों ने महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के घर को निशाना बनाया। वारदात के समय आरक्षक रात्रि गश्त पर गया हुआ था। घर में पत्नी और बच्चे भी मौजूद नहीं थे। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पंडरी पुलिस के मुताबिक रक्षाबंधन के मौके पर दीपक पटेल की पत्नी और बच्चे गांव गए हुए थे। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोर देर रात मकान में घुस गए। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रात्रि गश्त से वापस लौटने के बाद आरक्षक घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। जांच करने पर नकदी और जेवर चोरी होने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम, डॉग स्क्वायड और क्राइम टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की तलाश में जुटे अफसर फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने चोरी गए सामान और नकदी की कीमत का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *