Headlines

पंजाब में 100 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:फिरोजपुर में खेतों से मिली, पाकिस्तान से ड्रोन से गिराई; BSF-पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया




फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती गांव पधरी के खेतों से करीब 20 किलो हेरोइन बरामद होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि नशे की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सूचना मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पुलिस की टीमों ने गांव पधरी के आसपास खेतों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खेतों से संदिग्ध हेरोइन के पैकेट बरामद किए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीमों का फोकस ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने के रास्ते और खेप को लेने वाले लोगों तक पहुंचने पर है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि ड्रोन को पाकिस्तान में किस स्थान से उड़ाया गया था और भारतीय सीमा में इसे किसने ऑपरेट किया। पधरी गांव पाकिस्तान सीमा से करीब 15 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। इतनी दूरी तक ड्रोन के जरिए नशे की खेप पहुंचने की सूचना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारी बरामद हेरोइन के स्रोत, इसे हासिल करने वाले तस्करों और ड्रोन के संभावित रूट का पता लगाने में जुटे हैं। आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि BSF या पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *