![]()
पंजाब के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए एनआरआई कोटे की सीटों पर इस बार बेहद कम रुचि चिंता का कारण बनी हुई है। तीसरे राउंड की काउंसलिंग 6 अक्टूबर से शुरू होने से पहले एनआरआई कोटे की 389 खाली एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए महज 10 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) की ओर से जारी संशोधित सीट मैट्रिक्स के अनुसार दूसरे राउंड के बाद एमबीबीएस और बीडीएस की कुल 808 सीटें खाली हैं। इनमें 175 एमबीबीएस और 214 बीडीएस सीटें एनआरआई कोटे की हैं। मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 15 प्रतिशत सीटें NRI उम्मीदवारों के लिए आरक्षित वहीं, 419 गैर-एनआरआई सीटों के लिए 3,297 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 15 प्रतिशत सीटें एनआरआई उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। एमबीबीएस की पूरी फीस करीब 1.10 लाख डॉलर और बीडीएस की 44 हजार डॉलर है, जिससे एनआरआई कोटे की सीटें कॉलेजों के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत मानी जाती हैं। सीटें नहीं भरने पर इन्हें सामान्य श्रेणी में तब्दील कर दिया जाता है। फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में 51 सीटें खाली एमबीबीएस की 307 सीटें खाली हैं। इनमें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट की 51 सीटें शामिल हैं, जिनमें 38 एनआरआई कोटे की हैं। वहीं, डेंटल कॉलेजों की 1,350 सीटों में से 501 खाली हैं। दशमेश इंस्टीट्यूट, फरीदकोट में 25 सीटें खाली हैं, जिनमें 14 एनआरआई कोटे की हैं।
Source link
पंजाब में NRI कोटे की 389 MBBS-BDS सीटें खाली:तीसरे राउंड की काउंसलिंग से पहले 10 आवेदन; गैर NRI सीटों के लिए आवेदनकर्ता बढ़े
