Headlines

पंजाब शिक्षा मॉडल पर सिसोदिया का विपक्ष पर बड़ा हमला:कहा- 4.5 साल में बदले 20 हजार स्कूल, 15-20 साल के शासन से तुलना करें




आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब के सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बयान जारी कर पंजाब की मान सरकार के 4.5 साल के शिक्षा सुधारों का ब्योरा सामने रखा। 2022 की पुरानी तस्वीरें और आज का हिसाब साथ रखकर देखें मनीष सिसोदिया ने कहा कि जो लोग पंजाब के सरकारी स्कूलों पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें निष्पक्षता दिखाते हुए 2022 से पहले की तस्वीरें और आज की स्थिति की तुलना करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 2022 में जब भगवंत मान मुख्यमंत्री बने थे, तब अधिकांश स्कूलों में शौचालय नहीं थे, 4 लाख बच्चे फर्श पर बैठने को मजबूर थे और हजारों स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं था।
मनीष सिसोदिया ने बताए 4.5 साल के प्रमुख विकास कार्य 9,000+ नए क्लासरूम और लैब का निर्माण 13,920 नए शौचालयों का निर्माण 2 लाख नए डेस्क और 10,000+ इंटरैक्टिव पैनल 5,012 स्कूलों में एडवांस कंप्यूटर लैब और हर स्कूल में Wi-Fi 99% स्कूलों में बाउंड्री वॉल बाढ़ प्रभावित 500 स्कूलों में मरम्मत जारी सिसोदिया ने बताया कि हाल ही में आई दो विनाशकारी बाढ़ों से 7,000 से अधिक स्कूल प्रभावित हुए थे। इनमें से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त 500 स्कूलों के जीर्णोद्धार का काम अभी जारी है। विपक्षी मीडिया के एंगल से कवरेज गलत सिसोदिया ने कहा कि भाजपा या कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने वाला मीडिया केवल नकारात्मक तस्वीरें दिखाने की कोशिश करता है। उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारों से अपील की कि वे कांग्रेस और भाजपा के 15-20 साल के कार्यकाल की तुलना AAP सरकार के 4.5 साल के काम से ईमानदारी से करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अधूरे सच को सामने लाने पर पार्टी उसे दुरुस्त करने का काम करेगी। 3.64 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी में दाखिला लिया शिक्षा के नतीजों पर बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि 3.64 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आए। NEET क्वालीफाई करने वाले छात्रों की संख्या 80 से बढ़कर 882 हुई। उन्होंने बताया कि 4 वर्षों में 2,166 बच्चों ने NEET और 786 बच्चों ने JEE पास किया। 2.30 लाख बच्चों ने ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ के तहत बिजनेस चलाना सीखा। पंजाब कक्षा 1 से 12 तक AI पढ़ाने वाला देश का पहला राज्य बना। 40 स्किल एजुकेशन स्कूल शुरू किए गए। सिसोदिया ने अंत में कहा कि पंजाब में शिक्षा सुधार का काम पूरा होने का दावा नहीं है, लेकिन दशकों की बदहाली को 4.5 साल में बदलने का प्रमाण जरूर है। भगवंत मान सरकार ने जनता का भरोसा मेहनत से लौटाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *