Headlines

पंजाब CM की पत्नी के खिलाफ पोस्ट करने पर रोक:चंडीगढ़ कोर्ट का मजीठिया-खैहरा और रिटायर्ड जज को आदेश, ₹5 करोड़ रिश्वत का मामला




चंडीगढ़ कोर्ट ने पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के खिलाफ बिना पुष्टि वाली या मानहानिकारक पोस्ट करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह को अगले आदेश तक सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से ऐसी सामग्री फैलाने से रोक दिया है। CM की पत्नी ने तीनों के खिलाफ 8 सितंबर को चंडीगढ़ कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी। बुधवार को इसी मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। यह पूरा मामला हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह के आरोपों से जुड़ा है। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने एक रेप केस, जिसमें गुर चहल को मुख्य आरोपी बताया गया, को दबाने और एक कारोबारी के खिलाफ मामला रद्द कराने के लिए कथित तौर पर ₹5 करोड़ की मांग की थी। याचिका में CM की पत्नी की 2 अहम बातें… मामले में कब क्या हुआ, सिलसिलेवार पढ़िए… अगस्त में लगे थे 5 करोड़ मांगने के आरोप
अगस्त 2026 में सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर पूर्व जज रणजीत सिंह ने आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि डॉ. गुरप्रीत ने कथित तौर पर एक रेप के मामले में आरोपी से 5 करोड़ रुपए की मांग की थी, और एक व्यवसायी के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करवाने में मदद करने का प्रस्ताव दिया था। रिटायर्ड जज को नोटिस भेज चुकीं
23 अगस्त को डॉ. गुरप्रीत कौर ने रिटायर्ड जज को नोटिस भेजते हुए 5 करोड़ रुपए के आरोपों को खारिज किया था। कानूनी नोटिस में रिटायर्ड जस्टिस से अपने बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया था। नोटिस में दावा किया गया था कि आरोप लगाने वाले रिटायर्ड जस्टिस कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के रिश्तेदार हैं। मजीठिया ने ऑडियो-वीडियो जारी किए
2 सितंबर को शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो-वीडियो शेयर की। मजीठिया ने दावा किया कि इसमें आरोपी से जुड़े कथित बिचौलियों और डॉ. गुरप्रीत कौर के रिश्तेदार के बीच पैसों के लेनदेन, पटियाला जेल में आरोपी को कथित सुविधाएं देने और मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात से संबंधित बातचीत है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने 2 सितंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजीठिया वाला एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस के DGP से सवाल किया कि क्या वे 5 करोड़ रुपए मांगने वाले अमरदीप ग्रेवाल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *