Headlines

पंजाब CM व PCA स्टेडियम को उड़ाने की धमकी:ई-मेल से धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, स्टेडियम समेत कई जगहों पर जांच




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली स्थित PCA क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। मुख्यमंत्री से जुड़े स्थानों और PCA क्रिकेट स्टेडियम में भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा टीमों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब पंजाब में इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी मुख्यमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को लेकर धमकी भरे संदेश सामने आते रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी भेजने के पीछे कौन है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *