![]()
संगरूर डीसी ऑफिस के बाहर में रविवार को एक व्यक्ति ने सुसाइड करने की नीयत से फिनाइल पी लिया। वह अपने दोस्त के साथ डीसी ऑफिस पहुंचा था। हालांकि, रविवार होने के चलते डीसी ऑफिस बंद था। व्यक्ति के फिनाइल पीते ही ऑफिस के बाहर हंगामा हो गया। मौके पर मौजूद उसके दोस्त और अन्य लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने व्यक्ति की हालत देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। दोस्त ने बताया है कि व्यक्ति डीसी ऑफिस में सुसाइड करने ही आया था। उसकी शिकायत है कि उसकी गली में नशे का कारोबार होता है, लेकिन पुलिस और गांव का सरपंच उसकी बात नहीं सुन रहे। तस्करों ने उसके घर में घुसकर परिजन से मारपीट भी की। इससे वह परेशान है। अब पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शी ने घटना की ये जानकारी दी डॉक्टर बोले- पीड़ित को बोलने में दिक्कत थी इस बारे में सिविल अस्पताल के डॉक्टर इकबाल ने कहा के पीड़ित जगसीर सिंह ने जहरीली दवाई पी है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत है। वह बोल भी नहीं पा रहे थे। इसलिए, यहां उन्हें फर्स्ट एड देकर और सीनियर ऑफिसर से बात कर पटियाला रेफर कर दिया है। SHO बोले- मामले की जांच की जा रही वहीं, इस घटना के संदर्भ में जब संगरूर सिटी थाने के SHO मनप्रीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पंजाब- DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने फिनाइल पीया:अपनी गली में नशा बिकने से परेशान था, शिकायत पर तस्करों ने घर में घुसकर मारा
