पंजाब- LPU में छात्रों-पुलिस में टकराव:पथराव के बाद लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियां फूंकी; छात्रा से रेप के दावे पर बवाल




पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार शाम को पुलिस और छात्रों में टकराव हो गया। पुलिस छात्रों से बातचीत कर रही थी, तभी पुलिस पर बोतलें फेंकी गईं। पुलिस ने शाम करीब साढ़े 7 बजे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस की 3 गाड़ियों में आग लगा दी गई। इसके बाद भी जब छात्र नहीं रुके, तो पुलिस ने रात करीब 9 बजे छात्रों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। देर रात DIG नवीन सिंगला LPU पहुंचे और छात्रों से बातचीत के बाद कैंपस के अंदर जांच की। हंगामा शनिवार रात को शुरू हुआ। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एक से छात्रा से कथित रेप हुआ। सोशल मीडिया पर यह मैसेज शनिवार रात वायरल होने के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी। इसके बाद सुबह 7 बजे दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया, जो रात 12 बजे खोला गया। पुलिस ने पहले कहा कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामला बढ़ता देख अज्ञात व्यक्ति पर FIR दर्ज की गई। स्टूडेंट्स के हंगामे के PHOTOS… पुलिस बोली- SIT गठित की, इसमें 5 स्टूडेंट्स भी DIG नवीन सिंगला ने कहा कि FIR दर्ज करने के अलावा जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स हैं। इसके बावजूद स्टूडेंट्स धरना दे रहे हैं। इस बीच यूनिवर्सिटी ने सारे एंट्री गेट बंद कर दिए। इस पर स्टूडेंट्स भड़क गए। उन्होंने एंट्री गेट तोड़ दिया। वह यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को बुलाने पर अड़े रहे है। इसके साथ उन्होंने अपनी 5 मांगें रखी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रेप के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें। यूनिवर्सिटी भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की है। 3 पॉइंट्स में जानिए, कैसे शुरू हुआ बवाल छात्रों का दावा- छात्रा ने सुसाइड किया छात्रों की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि कुछ दिन पहले एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में एक अन्य छात्रा से रेप हुआ, जिसकी शिकायत छात्रा ने हॉस्टल वॉर्डन और मैनेजमेंट से की थी। उन्होंने छात्रा की सुनवाई नहीं की और उसे घर भेज दिया। LPU ने अपनी सफाई में यह मैसेज जारी किया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *