![]()
पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे स्थानीय लोग भड़क गए और जिस बस से एक्सीडेंट हुआ, उसे फूंक दिया। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो भीड़ ने उसे भी रोक दिया। इसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन हालात और बेकाबू हो गए। गुस्साई भीड़ ने मौके पर पहुंचे 3 थानों की पुलिस कार सहित 5 बाइक, एक साइकिल को भी आग के हवाले कर दिया। ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को जला दिया। नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया। पत्रकारों से भी मारपीट की। इसके बाद मौके पर और थानों से पुलिस फोर्स बुलाया गया और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर हालात नियंत्रित किया गया। फिलहाल, जीरो माइल पर 9 थानों की पुलिस फोर्स तैनात है और हालात पुलिस के नियंत्रण में है। अब देखिए एक्सीडेंट के बाद बवाल और आगजनी की 15 तस्वीरें… एक्सीडेंट के बाद आगजनी की 6 तस्वीरें देखिए…
आगजनी के बाद के मची अफरा तफरी, देखिए 4 तस्वीरें… हंगामा शांत होने के बाद की 5 तस्वीर..
Source link
पटना-एक्सीडेंट में युवक की मौत पर बवाल, देखिए 10 तस्वीरें:बस फूंकी, 3 थानों की कार और 5 बाइक जलाया; ट्रैफिक पोस्ट में लगाई आग
