Headlines

पटना-एक्सीडेंट में युवक की मौत पर हंगामा, 10 गाड़ियां फूंकीं:ट्रैफिक पोस्ट और स्लीपर बस भी जलाई, NH-30 जाम; 5 थानों की पुलिस मौके पर




पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भीड़ ने कई गाड़ियों में आग लगा दी है। 2 पुलिस की गाड़ियां, एक यात्री बस और बाइक समेत 10 वाहनों को आग के हवाले किया गया है। ट्रैफिक पोस्ट में भी आग लगाई गई है। पत्रकारों से मारपीट हुई है। मौके पर 5 थानों की पुलिस पहुंची है। दरअसल, अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने एक प्राइवेट बस में आग लगा दी। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी रोक दिया। मौके से आई 3 तस्वीरें देखिए… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *