Headlines

पटना में डेंगू से पीड़ित 28 वर्षीय युवक की मौत:कंकड़बाग के निजी अस्पताल में तोड़ा दम, 20 दिन से बुखार था; 8 दिन में 35 नए मामले




पटना। राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार शाम कंकड़बाग के आरएन सिंह पथ स्थित निजी अस्पताल में 28 वर्षीय मो. खुशियाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बुद्ध मार्ग स्थित कमला नेहरू नगर का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, खुशियाल करीब 20 दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था और इलाज के दौरान उसके प्लेटलेट्स लगातार गिर रहे थे। डेंगू संक्रमण से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। यह राजधानी में डेंगू से मौत का दूसरा संदिग्ध मामला बताया जा रहा है। इससे पहले करीब सात दिन पहले कुर्जी निवासी 30 वर्षीय इंद्रदेव की डेंगू संक्रमण से मौत की बात सामने आई थी। मो. खुशियाल की मौत के बाद कमला नेहरू नगर इलाके के लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था और मच्छर नियंत्रण के इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। कमला नेहरू नगर में सफाई व्यवस्था का देखें तस्वीर… इलाके में लंबे समय से साफ-सफाई की स्थिति खराब स्थानीय निवासी शमीना खातून ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से साफ-सफाई की स्थिति खराब है। उन्होंने बताया कि कई बार नगर निगम को सूचना दी गई, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। गंदगी और बदबू से जीना मुश्किल – उमेधा खातून मुहल्ले की रहने वाली उमेधा खातून ने बताया कि इलाके में गंदगी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। जगह-जगह गंदा पानी और कचरा जमा रहने से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में नियमित रूप से सफाई कर्मचारी नहीं आते। डेंगू से बचाव के लिए भी स्थानीय स्तर पर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। उमेधा ने वार्ड पार्षद की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जनप्रतिनिधि आम लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं और चुनाव के समय ही इलाके में सक्रियता दिखाई देती है। करीब 15-20 दिन पहले तेज बुखार आया था- मो. असलम स्थानीय निवासी मो. असलम ने बताया कि पूरे इलाके में गंदगी की समस्या है। उन्होंने कहा कि शौचालय से लेकर गलियों तक कई जगहों पर सफाई की स्थिति खराब है। बदबू और मच्छरों के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। पटना में 205 के पार पहुंचा डेंगू का आंकड़ा, 24 घंटे में 8 नए मरीज पटना में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक पटना में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 205 के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में भी 8 नए मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। डेंगू-मलेरिया पदाधिकारी सुभाष प्रसाद के मुताबिक, सितंबर के शुरुआती 8 दिनों में ही 35 मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। आंकड़ों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के बाद डेंगू के मच्छरों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने से आने वाले दिनों में संक्रमण और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सितंबर से नवंबर तक ज्यादा सतर्कता की जरूरत स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सितंबर से नवंबर तक का समय डेंगू के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। घरों के आसपास जमा पानी, खुले कंटेनर, गमले, पुराने टायर और अन्य स्थानों पर जमा पानी डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के प्रजनन का कारण बन सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील कर रहा है। विभाग का दावा- इलाकों में चलाया जा रहा फीवर सर्वे डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाने का दावा किया है। विभाग के मुताबिक, अलग-अलग इलाकों में टीमें भेजकर फीवर सर्वे कराया जा रहा है। बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। जिन इलाकों से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां मच्छर नियंत्रण के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की बात भी विभाग ने कही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को डेंगू से बचाव और लक्षणों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। पहले 30 वर्षीय युवक की हुई थी मौत, दूसरी मौत से सनसनी पटना में डेंगू संक्रमण से मौत का यह दूसरा मामला सामने आया हैं। इससे पहले कुर्जी इलाके के रहने वाले 30 वर्षीय इंद्रदेव की करीब सात दिन पहले डेंगू संक्रमण से मौत हुई थी। अब 28 वर्षीय मो. खुशियाल की मौत के मामले ने एक बार फिर राजधानी में डेंगू को लेकर चिंता बढ़ा दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *