![]()
भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा मौत मामले में उनके गांव के धर्मदास आश्रम में पंचायत हुई। जिसमें मनीषा के पिता संजय के अलावा पंचायत के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इसमें फैसला लिया गया कि मामला कोर्ट में चला यगा है। यह लड़ाई सुप्रीम तक लड़ी जाएगी। वहीं इस लड़ाई में समाज भी संजय का साथ देगा। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच शिशमूराम ने की। मनीषा के पिता संजय ने कहा बेटी के लिए एक साल से गाम-राम संघर्ष कर रहा है। सभी लोगों के संघर्ष से यह लड़ाई कोर्ट में लेकर गए हैं। इसका अर्थ है कि कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। अब बैरागी समाज के प्रधान ने कहा कि यह लड़ाई समाज लड़ेगा आगे की। समाज साथ है
भारतीय किसान युनियन के जिला प्रधान मेवासिह आर्य ने 7 तारिख को सीबीआई कोर्ट में गए थे। जहां पर सीबीआई कोर्ट में फाइल जमा करवाई। अब 22 तारिख दी गई है। अब यह लड़ाई समाज लड़ेगा। कानूनी तौर पर जहां तक पहुंचेंगे, वहां तक तथ्यों के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी। समाज की जहां जरूरत पड़ेगी, वहां समाज साथ है। सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे
पंचायत में बताया कि 7 सितंबर को गांव के 11 मौजिज लोगों की कमेटी पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में गई थी। वहां सीबीआई जांच कमेटी ने अपनी पूरी जांच रिपोर्ट कोर्ट में जमा करवा दी है। लेकिन चार्जशीट अभी भी जमा नहीं हुई है। कमेटी ने पंचायत को बताया कि सीबीआई कोर्ट ने कहा है कि यदि आप आगे लड़ना चाहते हैं तो अपना वकील करके कोर्ट में केस लड़ सकते हैं। साथ ही सीबीआई कोर्ट में यह भी बताया गया कि इस क्लोजर रिपोर्ट का निष्कर्ष केवल आत्महत्या सिद्ध होता है। मृतका शिक्षिका मनीषा के पिता संजय और उनके परिवार ने पंचायत में कहा कि वे समाज के मौजिज लोगों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक भी न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला मान लिया कि जब भी परिवार को समाज की जरूरत होगी, पूरा समाज संजय के साथ खड़ा रहेगा।
Source link
मनीषा मौत मामला, गांव में हुई पंचायत:फैसला- सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई, समाज देगा साथ, कोर्ट में अगली तारिख 22 सितंबर
