![]()
पटना में शनिवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डाकबंगला चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सांसद प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के इस्तीफे और राहुल गांधी से माफी की मांग की। प्रदर्शन में कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, संजीव चौरसिया समेत कई बीजेपी नेता और विधायक शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की और सांसद पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर सवाल उठाए। देखें प्रदर्शन की तस्वीरें… सांसद अपने पद से इस्तीफा दें बीजेपी नेताओं ने मांग की कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में तत्काल कार्रवाई करे और संबंधित सांसद अपने पद से इस्तीफा दें। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने हाल के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी के मामले का जिक्र करते हुए राहुल गांधी के आचरण पर सवाल खड़े किए। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात करने वाले नेताओं को अपने व्यवहार और पार्टी से जुड़े मामलों पर भी जवाब देना चाहिए। डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से इस मुद्दे पर माफी मांगने की मांग की। डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन के कारण कुछ देर तक राजनीतिक माहौल गर्म रहा। प्रदर्शन के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को प्रमुखता से उठाया।
Source link
पटना में बीजेपी का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन:JNU प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, सड़क पर उतरे MLA-कार्यकर्ता; कहा- सांसद पद से इस्तीफा दें
