Headlines

पटना समेत 31 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी:अगले 48 घंटे तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 3°C तक गिरेगा पारा; 6 सितंबर से बदेगी गर्मी




बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को पटना में तेज बारिश हुई, जिसके बाद कई इलाकों में पानी भर गया। देर शाम सुपौल में भी तेज बारिश हुई। बक्सर, भोजपुर और खगड़िया में रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने आज भी पटना समेत प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बाकी 7 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। काले बादल छाए रह सकते हैं। उमस बढ़ने की संभावना है। IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और उससे सटे गंगीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे ओडिशा, झारखंड और बिहार में बारिश की संभावना है। यह सिस्टम अगले 48 घंटे यानी 5 सितंबर तक बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम जहानाबाद में दरधा नदी में अचानक पानी आने के कारण जाफरगंज पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। पुल के ऊपर से लगभग 2 फीट पानी बह रहा है। बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। कर्मनाशा नदी का पानी सिकरौल गांव के रास्ते पर तीन फीट ऊपर तक चढ़ गया। जिससे गांव के लोगों को आने जाने परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अधिकतर लोग इसी रास्ते से जान जोखिम में डाल कर आ जा रहे हैं। कैमूर की पहाड़ी पर पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण गुप्ता धाम के बगल से गुजर रही दुर्गावती, सुगवा, नौहट्‌टा के अवसानी, तिलौथू के तुतलाही, सासाराम के काव नदियां उफान पर हैं। सुगवा नदी का पानी गुप्ता धाम के मुख्य द्वार तक पहुंच गया है। धाम के सामने लगी दर्जन भर दुकानें इस बाढ़ में बह गई। सहरसा में तेज हवा के चलते 15 लोगों से भरी नाव पलट गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई। एक बच्ची लापता है। भागलपुर के नवगछिया में 100 साल पुराना दुर्गा मंदिर कटाव में गंगा में समा गया। जिले में मंगलवार को एक बार फिर एक नाव तेज धार की चपेट में आ गई। नाव पर 11 मजदूर सवार थे। फिलहाल सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रोहतास के मांझर कुंड में झरने के बीच एक ऊंची चट्टान पर बैठे 2 युवक तेज बहाव में फंस गए। हालांकि पानी कम होने के बाद दोनों वहां से निकल गए। खगड़िया में लगातार बारिश से परबत्ता मार्केट में घुटने तक पानी भर गया है। नीचे कुछ तस्वीरें देखिए… आगे कैसा रहेगा मौसम पटना में आज बादल छाए रहंगे। राजधानी में आज भी तेज बारिश के आसार हैं। अगले दिन यानी 3 सितंबर को भी पटना में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना कम है। 3 और 4 सितंबर को भी कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 5 सितंबर तक बारिश और वज्रपात की गतिविधियां बनी रहने का अनुमान है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आ सकती है, हालांकि स्थानीय स्तर पर बारिश जारी रह सकती है। 40% कम बारिश की भरपाई की उम्मीद बारिश बढ़ने के बावजूद बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी पीछे है। अब तक 782.6 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 487.6 mm बारिश ही हुई है। यानी राज्य में सामान्य से करीब 40% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। औरंगाबाद में 110 mm, रोहतास में 103 mm, नवादा में 94.3 mm और गया में 83 mm बारिश दर्ज की गई। इससे दक्षिण बिहार के कई इलाकों में बारिश की कमी कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *