Headlines

काफिले की रिहर्सल में 10 किमी लंबा जाम:एम्स के दीक्षांत में शामिल होने आज रायपुर आएंगे उप राष्ट्रपति, एक घंटे प्रभावित रहेगा मार्ग




उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रायपुर आएंगे। उनके दौरे से एक दिन पहले मंगलवार सुबह 9.55 बजे एयरपोर्ट से एम्स तक काफिले की रिहर्सल की गई। इस दौरान टाटीबंध से माना एयरपोर्ट तक ट्रैफिक रोक दिया गया। टाटीबंध में करीब आधे घंटे तक आवाजाही बंद रहने से करीब 5-10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रिंग रोड-1 के दोनों ओर भी वाहनों की कतारें लग गईं। काफिला गुजरने के बाद सड़क खोल दी गई, लेकिन इसका असर शाम 4 बजे तक रहा। टाटीबंध के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति का काफिला सुबह करीब 10 बजे माना एयरपोर्ट से एम्स टाटीबंध के लिए रवाना होगा। इस दौरान संबंधित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। उप राष्ट्रपति का रायपुर दौरा वीआईपी मूवमेंट के दौरान बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों से निकलें आज सुबह 9.45 बजे से प्रभावित होंगे ये रास्ते
माना एयरपोर्ट से फुंडहर चौक, एक्सप्रेस-वे से तेलीबांधा ब्रिज, तेलीबांधा रिंग रोड-1 से पचपेड़ीनाका, संतोषीनगर, भाठागांव, कुशालपुर, रायपुरा, सरोना, टाटीबंध-आमानाका एम्स रोड पर काफिले के गुजरने के दौरान यातायात प्रभावित रहेगा। दोपहर 12.30 बजे वापसी में भी रोकेंगे ट्रैफिक
एम्स से टाटीबंध, सरोना, रायपुरा, कुशालपुर, भाठागांव, संतोषीनगर, पचपेड़ीनाका, तेलीबांधा ओवरब्रिज, एक्सप्रेस-वे, फुंडहर चौक से माना एयरपोर्ट तक काफिले के आगे बढ़ने के साथ संबंधित हिस्से में ट्रैफिक रोका जाएगा। इन मार्गों से ही आवाजाही करें इधर अपील… अतिरिक्त समय लेकर निकलें
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही प्रभावित मार्गों से जाएं। काफिले के समय जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और यात्रा में अतिरिक्त समय रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *