Headlines

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा:आधी रात किया प्रदर्शन, 2 छात्राओं के लापता होने की अफवाह; पुलिस पहुंची




पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह फैल गई। यह अफवाह 25-26 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बड़ी संख्या में छात्र आधी रात को प्रदर्शन पर उतर आए। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से सफाई मांगी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह और रजिस्ट्रार कर्नल राकेश शर्मा ने छात्रों से बात की। छात्रों ने दो लड़कियों के लापता होने का दावा किया, पर उनके पास कोई पक्की जानकारी नहीं थी। डीएसपी बोले- पुलिस ने छात्रों की शिकायत ली है
बनूर के डीएसपी सुखदेव सिंह ने बताया पुलिस ने छात्रों की शिकायत ली है। अब छात्रों और रिकॉर्ड की जांच होगी। छात्रा के लापता होने की पुष्टि पर पुलिस नियमों मुताबिक कार्रवाई करेगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मौत की खबर को गलत बताया। पुलिस ने माता-पिता से बिना पुष्टि वाली खबरों पर विश्वास न करने की अपील की। कैंपस में स्थिति शांत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *