Headlines

पठानकोट छात्रों को बताया वोटर बनने की प्रक्रिया:हारा स्कूल में SIR जागरूकता सेमिनार, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता पंजीकरण पर जोर




मजबूत लोकतंत्र के निर्माण और शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण को लेकर पठानकोट में प्रशासनिक स्तर पर मुहिम तेज कर दी गई है। डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी के मार्गदर्शन और डिस्ट्रिक्ट स्वीप (SVEEP) नोडल ऑफिसर गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (GSSS) हारा में एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि एक त्रुटिरहित और अद्यतन (अपडेटेड) मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की असली नींव है, इसलिए योग्य आयु पूरी करते ही पंजीकरण कराना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जिला स्वीप टीम के असिस्टेंट नोडल ऑफिसर (सोशल मीडिया) हेडमास्टर रवि कांत और असिस्टेंट नोडल ऑफिसर (अवेयरनेस सेल) हेडमास्टर संजीव कुमार ने सेमिनार में मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस अभियान के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने उपस्थित समूह को जानकारी दी कि योग्य नागरिक किस प्रकार नई वोटर सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। वोटर कार्ड में संशोधन, नाम/पते में बदलाव की ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया। आवेदन के दौरान किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इसके बारे में बताया। विद्यार्थियों को बनाया ‘जागरूकता का ब्रांड एम्बेसेडर’ स्वीप अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे सेमिनार में हासिल की गई जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने माता-पिता, परिवार और पड़ोसियों तक भी पहुँचाएं। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों को जागरूकता पैम्फलेट और प्रचार सामग्री भी वितरित की गई, ताकि वे पंजीकरण प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *