पठानकोट में टोल प्लाजा के पास युवक पर हमला:पेशी पर कोर्ट जा रहे युवक को 7 लोगों ने घेरा, पुरानी रंजिश का शक




पठानकोट में रंजिश के चलते कोर्ट पेशी पर जा रहे एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल का आरोप है कि टोल प्लाजा के पास हुई इस वारदात में करीब 7 लोगों ने युवक को घेरकर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिस्तौल और तेजधार हथियारों से किया हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव पखो चक्क निवासी अरुण सैनी तारीख 16 को अपनी कोर्ट पेशी के लिए जा रहे थे। जब वह टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तो घात लगाकर बैठे सात लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। हमलावरों में से एक के पास पिस्तौल थी, जबकि छह आरोपी तेजधार हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने ताबड़तोड़ वार कर अरुण सैनी को लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अरुण सैनी के भाई राहुल सैनी की इन हमलावरों के साथ पहले से दुश्मनी चली आ रही थी, जिसके चलते बदला लेने की नीयत से अरुण सैनी को निशाना बनाया गया। पुलिस जांच में जुटी, एमएलआर का इंतजार घटना के बाद अरुण सैनी के परिजनों ने थाना सदर पठानकोट में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 323 और 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पीड़ित की मेडिकल लीगल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस पूरी मुस्तैदी से मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *