Headlines

पठानकोट में धड़ल्ले से बन रहीं अवैध कॉलोनियां:बहुमंजिला निर्माण जारी, नगर निगम की चुप्पी पर उठे सवाल




पठानकोट शहर में इन दिनों अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति के बहुमंजिला इमारतों का निर्माण तेजी से हो रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में नियमों का उल्लंघन कर यह कार्य खुलेआम चल रहा है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जिन इमारतों और कॉलोनियों के निर्माण के लिए आवश्यक मंजूरी और नक्शा पास होना चाहिए, वहां बिना किसी बाधा के काम जारी है। दिन-रात निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है और मजदूर काम कर रहे हैं, जबकि प्रशासन कार्रवाई को लेकर पूरी तरह मौन है। लोगों का कहना है कि यदि कोई आम नागरिक अपने घर में छोटा निर्माण भी करता है, तो नगर निगम की टीम तुरंत पहुंच जाती है। हालांकि, बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माणों पर अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि इन अवैध निर्माणों को किसका संरक्षण प्राप्त है। शहरवासियों ने चिंता व्यक्त की शहरवासियों ने चिंता व्यक्त की है कि अवैध कॉलोनियों के कारण भविष्य में सड़क, सीवरेज, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर गंभीर असर पड़ सकता है। बिना किसी योजना के हो रहा यह निर्माण शहर की व्यवस्था और सुरक्षा दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पूरे शहर में विशेष अभियान चलाकर अवैध निर्माणों की जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसे निर्माणों पर तत्काल रोक लगाई जाए। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या नगर निगम प्रशासन इन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करेगा, या अधिकारी इसी तरह चुप्पी साधे रहेंगे और नियमों का उल्लंघन जारी रहेगा। शहरवासी अब प्रशासन से जवाब और ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *