![]()
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का संगठन महामंत्री बनाया है। इससे पहले कर्मवीर झारखंड के संगठन महामंत्री थे। वहीं, वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री रहे पवन साय को झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश भर के लिए संगठन महामंत्री के नामों की घोषणा की। इसके साथ ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह को फिर से झारखंड भाजपा में सह महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सौदान सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव के समय झारखंड के प्रभारी थे और उनका चुनावी रणनीति में बड़ा योगदान था। इसके अलावा शिवप्रकाश को मुंबई का राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री और अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। खबर में अपडेट जारी है……
Source link
कर्मवीर सिंह बने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री:पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी, अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री बनाया गया
