![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति राजेश की हत्या कर उसकी आंतें, दाईं किडनी और लीवर निकालने के मामले में आरोपी पत्नी विमला को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विमला तंत्र-मंत्र में विश्वास रखती थी और काली मां की पूजा करती थी। वह इन अंगों को काली को अर्पित कर भगवान को पाना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक, पति राजेश शराब पीने का आदी था और नशे में विमला के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान विमला के मन में उसके खिलाफ गुस्सा बढ़ता गया। 21 अगस्त को हत्या के बाद उसने करीब 2 से 3 घंटे शव के पास बैठकर उसके शरीर से अंग निकाले और राजेश का खून अपने माथे पर लगाया। उसने यह भी कहा कि पति को मारकर उसे सुकून मिला। अब जानिए विमला ने पुलिस पूछताछ में क्या बताया…. शराब छुड़ाने के लिए झाड़-फूंक कराई जांच में सामने आया कि राजेश शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह विमला के साथ मारपीट करता था। विमला ने उसकी शराब छुड़ाने के लिए कई बार झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का सहारा लिया, लेकिन उसकी शराब की लत नहीं छूटी। मारपीट के बाद राजेश विमला को छोड़कर दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। पति की हत्या के बाद बताया- काफी सुकून मिला पुलिस पूछताछ में विमला ने बताया कि लगातार झगड़े और मारपीट से वह परेशान थी। इसी गुस्से और बदले की भावना में उसने राजेश की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे काफी सुकून मिला। करीब 2 साल पहले दोनों ने लव-मैरिज की थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं हुई। तंत्र-मंत्र में विश्वास रखती है विमला केयूके थाने के जांच अधिकारी SI कमल कुमार ने बताया कि विमला तंत्र-मंत्र में विश्वास रखती थी और काली की पूजा करती थी। पूछताछ में उसने पति की हत्या करने और उसके अंग निकालने की बात कबूल की है। विमला के पड़ोसी वीरपाल और मकान मालिक रिंकू ने भी शिकायत में उसके झाड़-फूंक करने की बात कही थी। विमला सनकी किस्म की महिला है। छह डॉक्टरों के बोर्ड ने किया इलाज विमला मकान मालिक को देखकर छत से कूद गई थी। जिसकी वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई। उसके इलाज के लिए LNJP अस्पताल में 6 डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। बोर्ड ने 3 सितंबर से उसका इलाज शुरू किया था। इसमें तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक फिजिशियन, एक सर्जन और एक मनोरोग चिकित्सक शामिल थे। डॉक्टर बोले- आराम करने से ठीक हो सकती है LNJP अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन उपाध्याय ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की सलाह के बाद शुक्रवार को विमला को अस्पताल से छुट्टी दी गई। उसकी कमर में चोट है, जो आराम करने से ठीक हो सकती है। जरूरत पड़ने पर जेल में भी उसका इलाज कराया जा सकता है। पेट पर था करीब 37 सेंटीमीटर लंबा चीरा विमला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धासपुर गांव की रहने वाली है। राजेश भी सीतापुर का रहने वाला था। दोनों करीब एक साल से कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड पर किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों की कोई संतान नहीं है। बताया गया है कि विमला राजेश की तीसरी पत्नी थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। राजेश का अपनी पहली दो पत्नियों से तलाक हो चुका था। पोस्टमॉर्टम के दौरान राजेश के शरीर पर गंभीर कट के निशान मिले। उसके पेट पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और साढ़े तीन सेंटीमीटर चौड़ा गहरा चीरा था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन चाकू भी बरामद किए थे।
Source link
पति की किडनी-आंतें काली माता को चढ़ानी थीं:कुरुक्षेत्र में पत्नी ने सीने से प्राइवेट पार्ट तक चीरकर खून माथे पर लगाया, बोली- सुकून मिला
