![]()
ग्वालियर में पति की शराब छुड़ाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाया। लड्डू खाने के बाद महिला बेसुध हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को बदनाम करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मामला शहर के उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार रात आरोपी कमल राठौर उर्फ पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पति की शराब छुड़ाने के लिए मंदिर गई थी महिला महिला ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले वह पति की शराब छुड़ाने के लिए तलवार वाले हनुमान मंदिर गई थी। यहां उसकी मुलाकात कमल राठौर उर्फ पटेल से हुई। महिला का कहना है कि उसने आरोपी से पति की शराब छुड़ाने के लिए कई बार भभूत ली थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हो गई और आरोपी उसके घर भी आने-जाने लगा। प्रसाद के नाम पर दिया नशीला लड्डू महिला के मुताबिक अक्टूबर 2025 में दोपहर करीब 3 से 4 बजे आरोपी उसके घर लड्डू लेकर पहुंचा। उसने प्रसाद बताते हुए लड्डू महिला को दिया और कहा कि इसे खाने के बाद उसकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। महिला का आरोप है कि लड्डू खाने के बाद वह बेसुध हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनाम करने की धमकी देकर करता रहा शोषण महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति को जान से मार देगा। महिला का कहना है कि धमकी के डर से वह चुप रही। इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के मुताबिक आरोपी ने आखिरी बार 8 अगस्त 2026 को दोपहर में उसके साथ दुष्कर्म किया। 10 महीने बाद पति और सहेलियों को बताई बात महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी की धमकियों और बदनामी के डर से उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। 6 सितंबर को उसने हिम्मत कर अपनी सहेलियों और पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद उनके साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Source link
पति की शराब छुड़वाने गई महिला से रेप:तांत्रिक ने नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश किया, धमकी देकर 10 महीने तक करता रहा शोषण
