Headlines

लखनऊ में फिल्म ‘बैगेज’ की सफलता का जश्न:कलाकारों ने साझा किए शूटिंग के अनुभव, यूट्यूब पर मिल रही सराहना




लखनऊ में सोमवार को शॉर्ट फिल्म ‘बैगेज’ की सफलता का जश्न मनाया गया। हिंदी फिल्म को यूट्यूब पर मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बाद सामुदायिक केंद्र हॉल में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म की मुख्य कलाकार अनुकृति गोविंद शर्मा और कपिल तिलहारी ने फिल्म के सफर और शूटिंग के दौरान सामने आई चुनौतियों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अजहर अहमद की देखरेख में किया गया। सीमित संसाधनों में कहानी को पर्दे पर उतारना चुनौतीपूर्ण अनुकृति गोविंद शर्मा ने कहा कि फिल्म को दुनियाभर से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाएं पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक कलाकार की नहीं, बल्कि पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। कलाकारों ने बताया कि सीमित संसाधनों के बीच कहानी की संवेदनशीलता और भावनात्मक प्रभाव को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम के बेहतर तालमेल और समर्पण से मुश्किलों को अवसर में बदला गया। दर्शकों के प्यार ने बढ़ाया टीम का उत्साह कार्यक्रम में फिल्म की कहानी, अभिनय और प्रस्तुति को मिल रही सराहना पर खुशी जताई गई। टीम ने सफलता का श्रेय दर्शकों के स्नेह के साथ पर्दे के पीछे मेहनत करने वाले प्रत्येक सदस्य को दिया। कलाकारों के मुताबिक ‘बैगेज’ को मिल रहा प्यार उन्हें आगे भी सार्थक और दिल को छू लेने वाली कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *