Headlines

पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक गिरफ्तार:अवैध खनन पर आंगई पुलिस की कार्रवाई, जारी रहेगा अभियान




धौलपुर जिले की आंगई थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई चिलाचौंद टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अवैध खनन विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन की जांच की। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिना वैध दस्तावेजों के पत्थर के ब्लॉक ले जाए जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार (24) पुत्र सियाराम मीणा, निवासी मूंडपुरा, थाना आंगई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *