पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या:छतरपुर पुलिस ने किया खुलासा, वारदात में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद




छतरपुर पुलिस ने किशनगढ़ थाना क्षेत्र में मिले एक युवक के शव की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने साथी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करवाई थी। मामले की शुरुआत 1 जुलाई को हुई, जब पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा निवासी संजय मिश्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। तलाश के दौरान अमानगंज रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास जंगल में एक शव मिला। बाद में उसकी पहचान संजय मिश्रा के रूप में हुई। घटनास्थल से उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थी। पत्नी ने रची थी साजिश
परिजनों की शिकायत, घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर किशनगढ़ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी ने अपने साथी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी अनीता मिश्रा, ग्राम नगदा निवासी विनोद यादव और सतीश यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकल, मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में किशनगढ़ थाना पुलिस और विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *