Headlines

परमीश वर्मा ने पत्नी से लिया तलाक:सोशल मीडिया पोस्ट भावुक पोस्ट डाली, भावुक पोस्ट में एक्स-वाइफ को किया संबोधित




पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा ने अपनी पत्नी पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक ले लिया है। इसक आधिकारिक पुष्टि उन्होंने कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने रिश्ते की स्थिति का खुलासा किया। परमीश वर्मा ने अपनी पोस्ट में पत्नी के लिए “पूर्व पत्नी” शब्द का प्रयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल हरमन बराड़ के साथ अपने नए रिश्ते को लेकर चल रही अफ़वाहों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग का भी जवाब दिया है। हैप्पी बर्थडे लव से शुरू हुई ट्रोलिंग 31 अगस्त को परमीश वर्मा ने अभिनेत्री हरमन बराड को उनके जन्मदिन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए बधाई दी। इस पोस्ट में उन्होंने हरमन की तस्वीर शेयर करते हुए हैप्पी बर्थडे लव लिखा, जिसके बाद उनके फैंस के बीच अफेयर और उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई। वह लगातार ट्रोलिंग होने लगे।

जब मैं डूब रहा था, तो कोई मुझे बचाने नहीं आया
इसके बाद परमीश वर्मा ने पांच सितंबर को अपनी एक पोस्ट में लिखा – एक आदमी होने के नाते आप आसानी से एक मनोवैज्ञानिक बलि का बकरा बन जाते हैं; पूरे जेंडर (पुरुष जाति) को दोष दे दो, कहानी को आसान बना दो, और ऐसा करके भीड़ खुद को नैतिक रूप से श्रेष्ठ महसूस कराने लगती है। मैं इसके पीछे के मनोविज्ञान को समझता हूं, और मैं बिना किसी नाराजगी के इस बोझ को स्वीकार करता हूं। जब मैं डूब रहा था, तो कोई मुझे बचाने नहीं आया। मैंने अपने कर्मों के परिणामों का खुद सामना किया, अपना दर्द खुद सहा, और फिर से खड़े होना सीखा। वह भी एक मर्द होना ही है।
साथ ही, अपनी पूर्व-पत्नी का सम्मान करने का अनुशासन रखना, आज मेरे जीवन में जो महिला है उसका सम्मान करना, और कड़वाहट को कभी भी मर्दानगी न समझना भी मर्द होना है। जो चीज़ मर्दानगी नहीं है, वह है अच्छाई के भेष में कमजोरी, भीड़ में एक सियार (कायर) बन जाना, ध्यान और पैसे के लिए किसी एजेंडे को बढ़ावा देना, और अपनी कायरता को नैतिकता का नाम देना। मैं जानता हूं कि मैं क्या हूं। मैं भीड़ के साथ रेंगने पर मिलने वाली तारीफों के बजाय, सीधे खड़े रहने के लिए नफरत झेलना ज्यादा पसंद करूंगा। मुझे उस आदमी पर गर्व है जो मैं आज बना हूं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *