Headlines

पलवल में अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार:देसी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद; पहले पकड़े गए आरोपी ने किया खुलासा




पलवल जिला सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने अवैध कट्टे और कारतूसों की सप्लाई करने के आरोप में एक अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पहले पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई। सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को गश्त के दौरान उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भुलवाना गांव निवासी भगत सिंह को चमेली वन मार्ग से गिरफ्तार किया था। उस समय वह अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। देसी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद आरोपी भगत सिंह के पास से एक अवैध देसी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इस संबंध में होडल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। भगत सिंह से हुई पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर, टीम ने 24 अगस्त की देर शाम कार्रवाई करते हुए हथियार के मुख्य सप्लायर दीपक को गिरफ्तार कर लिया। दीपक बेढा पट्टी गांव का रहने वाला है। आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य है कि मुख्य आरोपी के ठिकानों पर दबिश देकर अवैध हथियारों के इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *