पलवल में अवैध हथियार समेत बदमाश गिरफ्तार:पुलिस देख भागने का प्रयास किया, वारदात को अंजाम देने की फिराक में था




पलवल जिले में सीआईए टीम ने एक बदमाश को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गीता कॉलोनी इस्लामाबाद, पलवल निवासी सोनू उर्फ मुर्गा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उस समय पकड़ा जब वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सीआईए स्टाफ पलवल के प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम हवलदार मनोज के नेतृत्व में आगरा चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू उर्फ मुर्गा अवैध हथियार के साथ हथीन रोड पीयूष सिटी, पलवल के पास किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस देख भागने का प्रयास किया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी पैदल भागने लगा, जिसे टीम ने मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी सोनू उर्फ मुर्गा के पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपी बरामद कट्टे का कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध कट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शहर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह अवैध हथियार कहां से लाया और किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *