Headlines

बीजापुर में कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका:नीट पेपर लीक और दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन




बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने किया गया। कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। पार्टी का कहना है कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेने का भी विरोध कांग्रेस ने 21 जुलाई को संसद सत्र के बाद प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का भी विरोध किया। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस दौरान राहुल गांधी को भी चोटें लगीं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नीट पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को नीट पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *