Headlines

पलवल में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत:मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, भाई बोला- चुपचाप किया अंतिम संस्कार




पलवल जिले के लाडियाका गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को बिना बताए अंतिम संस्कार करने का आरोप लगा है। मायके पक्ष जब श्मशान घाट पहुंचा तो उन पर हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। चांदहट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुधौला गांव निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन रजनी (25) की शादी 6 फरवरी 2023 को लाडियाका निवासी भूषण के साथ हुई थी। उसकी 2 साल की बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही जेठ, जेठानी और सास उसे तंग करते थे। परेशान होकर रजनी ने 6 मई 2026 को महिला सेल में शिकायत भी दी थी। पंचायतों के बाद 25 अगस्त 2026 को राजीनामा हो गया था। भाई से न मिलने देन का आरोप भाई का आरोप है कि राजीनामे के बाद मिलने गए तो सचिन, पिंकी, लालचंद, सतीश और भूषण ने मारपीट की और मिलने नहीं दिया। 5 अक्टूबर को अस्पताल में मिलने गए तब भी नहीं मिलने दिया। भूषण ने कहा कि पहले दो लाख रुपए दो तब मिलने देंगे। जिसके बाद वे वापस लौट आए और उसी दिन (5 अक्टूबर को) शाम उसकी बहन रजनी की हत्या कर मायका वालों को बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। किसी अन्य से सूचना मिलने पर जब वे श्मशान घाट पहुंचे तो आरोपियों ने हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उनके साथ मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना चांदहट थाना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो चिता जल रही थी सूचना पर चादंहट थाना के एसआई धर्मेंद्र टीम के साथ लाडियाका गांव के श्मशान घाट पहुंचे तो चिता अंतिम चरण में जल रही थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 80, 103(1), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शव के अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *