![]()
सरगुजा के लुंड्रा थाना क्षेत्र में चार आरोपियों ने एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने आर्केस्ट्रा देखने सहेली के साथ जा रही पीड़िता को लिफ्ट देने का झांसा दिया था। पीड़िता की सहेली को आरोपियों ने आर्केस्ट्रा स्थल पर पहुंचा दिया और पीड़िता से रेप किया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात लुंड्रा में आयोजित आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम देखने के लिए दो नाबालिग छात्रा अपने गांव से पैदल लुंड्रा जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक बाइक एवं एक स्कूटी में सवार चार आरोपियों ने आर्केस्ट्रा कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने का झांसा दिया। एक किशोरी बाइक में एवं दूसरी किशोरी स्कूटी में बैठ गई। आरोपियों ने एक किशोरी को लुंड्रा पहुंचा दिया। सुनसान स्थल पर ले जाकर गैंगरेप, चार आरोपी हिरासत में स्कूटी में बैठी नाबालिग छात्रा को लुंड्रा ले जाने के बजाय आरोपी उसे सूनसान स्थान पर ले गया। उन्होंने फोन कर अपने दोनों साथियों को भी बुला लिया। चारों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित छात्रा किसी तरह से वापस अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बुधवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और अगासी से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। एक आरोपी फरार था, जिसे देर रात पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सभी का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में लुंड्रा पुलिस ने FIR दर्ज की है।
Source link
सरगुजा में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, चार आरोपी हिरासत में:लिफ्ट देने के बहाने की वारदात, आर्केस्ट्रा देखने सहेली के साथ जा रही थी पीड़िता
