Headlines

पलवल में सफाई कर्मचारियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन:रोष मार्च निकाला, सफाई न होने से शहर में लगे गंदगी के ढेर




पलवल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को लगातार 31वें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मीनारगेट स्थित डाकघर के पास से रोष मार्च निकाला। वे नगर परिषद कार्यालय होते हुए मंत्री के आवास तक पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा और झाड़ू लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों की दो मुख्य मांगें हैं। इनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेका प्रथा खत्म करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

मांग पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल : बेनीवाल सफाई कर्मचारी इकाई के प्रधान विजय बेनीवाल ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। राज्य प्रधान राजपाल ने कहा कि 13 मई 2026 को सरकार और कर्मचारियों के बीच हुए समझौते को पूरी तरह लागू किए जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारिश में कूड़ा सड़कों तक बहकर आने से समस्या और बढ़ जाती है। खुले में जमा कचरे से बदबू आ रही है और बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *